लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश।
अचानक बदला मौसम, तेज बारिश और ओलावृष्टिः मितौली में जल जीवन प्रभावित, फसलों को नुकसान की आशंका।
मितौली खीरी। लखीमपुर खीरी के मितौली कस्बे में रविवार रात मौसम ने अचानक करवट ली। रात करीब 9:40 बजे तेज बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई, जिससे लोग हैरान रह गए। लगभग 15 मिनट तक भारी बारिश और ओले गिरते रहे। अचानक हुई इस घटना से सड़कों पर मौजूद लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।
बाजारों और सड़कों पर कुछ ही देर में सन्नाटा छा गया। ओलावृष्टि के कारण ठंडक में काफ़ी वृद्धि हुई और कुछ समय के लिए सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तेज दौर के बाद बारिश हल्की हो गई और देर रात तक रुक रुक कर जारी रहीं।
हालांकि सोमवार सुबह मौसम साफ हो गया और धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। मौसम में आए इस अप्रत्याशित बदलाव को लेकर कस्बे में दिनभर चर्चा होती रहीं। वहीं कई ग्रामीण इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचाने की आशंका जताई जा रही है। जिससे किसान चिंतित है।
ऐसी ही हर छोटी बड़ी खबरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।
MD NEWS बहुआयामी समाचार पत्र।
रिपोर्टर योगेश कुमार गौतम
ब्लॉक मितौली ज़िला लखीमपुर खीरी।
8756799044

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *