लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश।
कस्ता मितौली में पटेल सेवा संस्थान में शपथ ग्रहण समारोह व खिचड़ी भोज का आयोजन।
मितौली खीरी। कस्ता मितौली पटेल सेवा संस्थान परिसर में रविवार को शपथ ग्रहण समारोह एवं खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा मधुर,ने संस्थान के नवनियुक्त पदाधिकारियो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर सांसद उत्कर्ष वर्मा ने कहा कि सामाजिक संस्थाए समाज को एकजुट करने और जनसेवा की भावना को मजबूत करने का कार्य करती है। उन्होंने नवनियुक्त पदधिकारियो से संगठन के उद्देश्यो के अनुरूप ईमानदारी,निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। समारोह के पश्चात खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियो ने सहभागिता की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
MD NEWS बहुआयामी समाचार पत्र।
रिपोर्टर योगेश कुमार गौतम
ब्लॉक मितौली ज़िला लखीमपुर खीरी।
8756799044

