25 हजार का इनामी , 05 वर्षों से चल रहा था फरार।

अर्दली बाजार स्थित सुविधा साड़ी से 70 लाख रुपये धोखाधडी से गबन करने वाला अभियुक्त थाना कैंट पुलिस द्वारा गिरफ्तार।

वाराणसी पुलिस आयुक्त कमिश्नेरट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन व सहायक पुलिस आयुक्त सर्किल कैण्ट कमि0 वाराणसी के पर्यवेक्षण मे अपराधियों के विरुद्ध “जीरो टालरेन्स” की नीति अपनाते हुए कठोर दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने तथा अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कैण्ट की टीम द्वारा 25 हाजार का इनामी , 05 वर्षों से फरार अर्दली बाजार स्थित सुविधा साड़ी से 70 लाख रुपये धोखाधडी से गबन करने वाला अभियुक्त को थाना कैंट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
सौरभ गुप्ता पुत्र राजेश कुमार गुप्ता निवासी हाल पता 519/5 पटेल नगर थाना सिविल लाइन जनपद गुरुग्राम हरियाणा मूल निवासी एस 16/1 गंगा नगर कालोनी थाना आदमपुर जिला वाराणसी उम्र करीब 40 वर्ष । गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट कमि0 वाराणसी उ0नि0 आशुतोष त्रिपाठी
उ0नि0 बलवन्त कुमार,हे0का0 ज्ञानेन्द्र कुमार ( सर्विलांस सेल ) ,
का0 प्रेम पंकज( सर्विलांस सेल )
का0 नागेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *