सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं को सूचित किया जाता है कि—
दिनांक 17 जनवरी को अनंतनगर योजना, प्यारेपुर में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के अधिकारियों द्वारा जबरन पेड़ों की कटान की जा रही थी, जिसका स्थानीय किसानों द्वारा विरोध किया जा रहा था।
किसानों से सूचना मिलने पर सच की आवाज़ वेब न्यूज़ की टीम मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष कवरेज कर रही थी।
कवरेज के दौरान यह कार्यवाही प्राधिकरण अधिकारियों को नागवार गुज़री, जिसके बाद वीडियो बना रहे संवाददाता सुशील कुमार का मोबाइल फोन जबरन छीन लिया गया।
सूचना मिलने पर मौके पर प्रबंध संपादक शशांक मिश्रा, कैमरामैन राहुल एवं हिमांशु पहुंचे और मोबाइल फोन वापस मांगा। इस दौरान महिला अधिकारी संगीता राघव, तुलसीराम एवं बिपिन शिवहरे द्वारा—
पत्रकारों को कवरेज से रोका गया
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन किया गया
पत्रकारों पर हमला व धक्का-मुक्की की गई
LDA से जुड़े लोगों द्वारा लाठीचार्ज किया गया
महिला अधिकारी द्वारा झूठे छेड़छाड़ के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई
इस पूरे घटनाक्रम की लिखित तहरीर काकोरी थाना में दी जा चुकी है।
महत्वपूर्ण बैठक
इसी प्रकरण को लेकर आज दिनांक 19 जनवरी 2026 दोपहर 2:00 बजे, प्यारेपुर धरना स्थल पर
LDA अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है।
पत्रकार हित सर्वोपरि
यह लड़ाई किसी एक चैनल या पत्रकार की नहीं, बल्कि पूरे मीडिया समाज की गरिमा और अधिकारों की है।
हम सभी को संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से इस संघर्ष को लड़ना है और विजय प्राप्त करनी है।
आप सभी पत्रकार बंधुओं से सादर अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपना समर्थन दर्ज कराएं।
आपका साथ — हमारी ताकत।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *