छुपे हुये प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर भव्य संगीत समारोह का आयोजन होगा 22 जनवरी को।

वाराणसी हर वर्ष की भाँती माघ शुक्ल पक्ष चतुर्थी, 22 जनवरी 2026 दिन गुरुवार, सायं 5 बजे से छुपे हुये प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में आयोजित भव्य संगीत समारोह में आप सपरिवार, सबन्धु-बान्धव सहित सादर आमंत्रित है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी डा. दयाशंकर मिश्र (दयालु गुरु जी) होंगे। पहला कार्यक्रम अशेष मिश्रा उनके साथ संगत मोहित साहनी करेंगे। द्वितीय कार्यक्रम पं. देवाशीष डे उनके साथ संगत पं. किशन रामडोहकर एवं समवादिनी पर पं. जे. दास वल्लभ गुजराती होंगे। तृतीय कार्यक्रम प्रो. प्रवीन उद्धव उनके साथ संगत डा. चन्दन विश्वकर्मा, नीतिश भारदवाज एवं रजनीश तिवारी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed