भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि मजबूत मतदाता सूची ही चुनावी सफलता की कुंजी है। ऐसे में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ ही जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को भी अपने-अपने बूथों पर समय देना होगा, जिससे सभी पात्र मतदाताओं के वोट बन सकें और लोकतंत्र सशक्त हो सके।

राम विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार मंडल अध्यक्षों, बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को नए वोट बनवाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में एक भी पात्र नागरिक का नाम छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर कार्य करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि नए मतदाताओं, विशेषकर युवाओं और पहली बार वोट देने वालों का अधिक से अधिक पंजीकरण कराया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर जिम्मेदार कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता पंजीकरण अभियान को गति दें। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित तिथियों और दिशा-निर्देशों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता पंजीकरण से वंचित न रह जाए। हरीश गंगवार ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान को संगठनात्मक जिम्मेदारी मानते हुए पूरी निष्ठा से निभाएं।

उन्होंने कहा कि मजबूत मतदाता सूची ही चुनावी सफलता की नींव होती है। जितने अधिक समर्थक मतदाता सूची में शामिल होंगे, पार्टी उतनी ही मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति से जिलाध्यक्ष को अवगत कराया और मतदाता पंजीकरण से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि संगठन हर स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा है।

अंत में जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करना भी है। इसके लिए हर पात्र नागरिक का मतदान प्रक्रिया से जुड़ना बेहद आवश्यक है। बैठक में जिला महामंत्री अशोक विश्नोई, रविंद्र सिंह रवि, अनुज सक्सेना, जगपाल सिंह यादव, मोहन कुमार लोधी, अर्जुन रस्तोगी, प्रदीप गुप्ता, शकुन्तला लोधी, भव्य उप्पल, राजू सुमन, अवधेश शर्मा, प्रभात अग्रवाल, सुमित अरोरा, हरि बाबू राज, मनु सक्सेना, मीणा खंडेलवाल, गोपाल शर्मा, धर्मवीर यादव, करतार सिंह लोधी, जसराज सिंह सागर, विक्रम सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
