एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल सहायक ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट आज दिनांक 20.01.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा मंगलवार की परेड की सलामी लेकर रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान परेड में मौजूद महिला प्रशिक्षुओ एवं कर्मचारीगणों का टर्नआउट आदि चैक कर रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में स्थित भोजनालय, रीडिंग रुम (लाइब्रेरी), कैन्टीन, मनोरंजन कक्ष, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा, आरटीसी आदि की व्यवस्थाओं आदि का निरीक्षण कर पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई आदि को चैक कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान अर्दली रूम भी किया गया, जिसमें उपस्थित कर्मियों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed