एम डी न्यूज़ चैनल रिपोर्टर प्रमोद कुमार लखनऊ सिवा नहीं मिला कोई ठोस समाधान लखनऊ।किसानों और पत्रकारों पर एलडीए कर्मचारियों द्वारा किए गए लाठीचार्ज की घटना के विरोध में आज प्यारेपुर में किसानों की महापंचायत आयोजित की गई। यह महापंचायत भारतीय किसान यूनियन (आरा–राजू गुप्ता गुट) के बैनर तले संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, संगठन के पदाधिकारी और पत्रकार मौजूद रहे।महापंचायत में वक्ताओं ने लाठीचार्ज की घटना को लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताते हुए कड़ी निंदा की। किसानों का कहना था कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी समस्याएं रखने पहुंचे किसानों और खबर कवरेज कर रहे पत्रकारों पर बल प्रयोग निंदनीय है। बैठक में प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई।हालांकि, महापंचायत के दौरान प्रशासनिक स्तर से केवल आश्वासन ही दिया गया। किसानों का आरोप है कि न तो लाठीचार्ज के दोषियों पर कार्रवाई को लेकर कोई स्पष्ट समय-सीमा तय की गई और न ही किसानों की मूल समस्याओं के समाधान को लेकर कोई ठोस निर्णय सामने आया।भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। महापंचायत में सच की आवाज वेब न्यूज के सभी पदाधिकारी, पत्रकार साथी एवं अन्य मीडिया प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे और पूरे घटनाक्रम पर अपनी एकजुटता दर्ज कराई।किसानों ने चेतावनी दी कि केवल आश्वासन से अब काम नहीं चलेगा, जब तक दोषियों पर कार्रवाई और किसानों को न्याय नहीं मिलेगा, संघर्ष जारी रहेगा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *