एम डी न्यूज़ आकाश मिश्रा की रिपोर्ट

मितौली खीरी, 8 फरवरी 2026। राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज मितौली में आज हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया तथा समरसता भोज का भी आयोजन किया गया।

लखीमपुर खीरी जनपद के मितौली कस्बे में स्थित राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज में हिंदुओं को संगठित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 8 फरवरी 2026 दिन रविवार को हिंदू समाज के लोगों के द्वारा हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यवक्ता लक्ष्मी पांडेय द्वारा भारत माता एवं श्री राम के चरणों में दीप प्रज्ज्वलन तथा पुष्पार्चन करते हुए किया गया। अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हिंदू सम्मेलन को आयोजित करने के उद्देश्य से अवगत कराया गया। समाज में फैली बुराईयों को दूर करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता मातृशक्ति लक्ष्मी पांडेय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए संबोधित किया। वृन्दावन धाम से आई हुई पूर्ण कालिक साध्वी विष्णु ने गौ रक्षा पर चिंता जताते हुए गौ वंश की दुर्दशा को व्यक्त किया। आए हुए लोगों ने गौ रक्षा का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ किया गया।
समाज की जातिवाद और भेदभाव को समाप्त करने के उद्देश्य से सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने हेतु सामूहिक रूप से तहरी भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि में कार्यक्रम अध्यक्ष प्रेम शंकर गुप्त, ओम शांति परिवार से साध्वी ब्रह्म कुमारी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से लक्ष्मी पांडेय, वृन्दावन धाम से पधारी साध्वी विष्णु जी, मीरा जी, डॉ राम राखन पाल उपस्थित थे इनके साथ ही विपिन भट्ट खंड कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड मितौली, शरद अवस्थी, रजत मिश्र सहित हिंदू समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।