बाराबंकी। जनपद के रफी अहमद किदवई स्मारक जिला चिकित्सालय (पुरुष) बाराबंकी में नव निर्मित पंजीकरण भवन एवं प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का उद्घाटन जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली (HIS लिंक) का भी विधिवत शुभारम्भ किया गया।ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था शुरू होने से अब मरीज घर बैठे या कहीं से भी पर्चा बनवाकर सीधे चिकित्सालय पहुंचकर ओपीडी में चिकित्सक से परामर्श ले सकेंगे। इससे पंजीकरण काउंटर पर लगने वाली लंबी कतारों, भीड़ और समय की बर्बादी से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

विशेष रूप से बुजुर्ग महिला-पुरुषों के लिए यह व्यवस्था अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।उद्घाटन के दौरान जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कहा कि यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुगम, पारदर्शी और मरीज-हितैषी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि जन औषधि केन्द्र के संचालन से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवाइयां सस्ती दरों पर उपलब्ध होंगी। जिन दवाओं की उपलब्धता अस्पताल में नहीं होती, वे भी जन औषधि केन्द्र से कम कीमत पर प्राप्त की जा सकेंगी।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय (पुरुष) डॉ. जय प्रकाश मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव, जिला महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप कुमार, पैथोलॉजी एवं ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. विनोद पाल सिंह, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. राजेश कुशवाहा सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।


इसके अतिरिक्त डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. सिकंदर अली, डॉ. अमित, डॉ. अफसर खान, डॉ. एस.पी. यादव, डॉ. वी.पी. सिंह, डॉ ज्योति गुप्ता डॉ संदीप डॉ राजेश कुशवाहा अस्पताल प्रबंधक राजकुमार वर्मा, मैट्रन मधु जायसवाल, स्टाफ नर्स रीना मिश्रा, एक्स-रे टेक्नीशियन सुमन चतुर्वेदी, शिखा पांडे सहित निर्माण कार्य से जुड़े अभियंता व कर्मचारी भी मौजूद रहे।उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, मीडिया प्रतिनिधि तथा मरीजों के परिजन उपस्थित रहे। जन औषधि केन्द्र के माध्यम से दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होने से अब मरीजों को बाहर के मेडिकल स्टोर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे आम जनता को आर्थिक राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *