मुजफ्फरनगर। थाना मीरापुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में एवं मीरापुर थाना प्रभारी राजीव शर्मा के कुशल नेतृत्व में दिनांक 11.01.2026 को ग्राम कुतुबपुर में पेस्टिसाइड की दुकान के गल्ले से ₹30,000 चोरी किए गए थे। थाना मीरापुर ने वादी की तहरीर के आधार पर दिनांक 19,01,2026,को मुकदमा पंजीकृत किया गया था। थाना मीरापुर पुलिस टीम व एंटी रोमियो पुलिस टीम उप निरीक्षक योगेश कुमार तेवतिया, महिला उप निरीक्षक ममता अत्री, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल सचिन कुमार,आज दिनांक, 20,01,2026, को बिजनौर मीरापुर रोड सैनी भटटे के पास से अभियुक्त योगेंद्र पुत्र सतपाल सिंह निवासी ग्राम किरतो नगली थाना कोतवाली देहात जनपद बिजनौर व अभियुक्ता लक्ष्मी पुत्री योगेंद्र सिंह, को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 6950 रुपये व , 01,मोटरसाइकिल बरामद की गई है। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ अग्रिम कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *