ब्रेकिंग न्यूज़,,,

एम, डी, न्यूज़, चैनल। सहारनपुर, मंडल प्रभारी ,रूखशीद अहमद, की रिपोर्ट।

सहारनपुर। सहारनपुर क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। एक कमरे में अशोक, उनकी पत्नी अंजिता, मां विद्यावती और दो बेटे कार्तिक व देव के शव मिले. सभी के माथे पर गोली लगी हुई थी कमरे से तीन पिस्टल भी बरामद किए गए हैं अशोक और उनकी पत्नी के शव फर्श पर जबकि मां और दो बच्चे बेड पर पड़े मिले। पुलिस को शुरुआती जांच में शक है कि अशोक ने पहले अपनी मां, पत्नी और दोनों बेटों को गोली मारी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। कि कहीं परिवार पर कर्ज,या नौकरी से जुड़ा तनाव, घरेलू विवाद या मानसिक दबाव तो नहीं था, जिसकी वजह से यह खौफनाक कदम उठाया गया। सहारनपुर पुलिस इस संभावना को भी खंगाल रही है कि परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ हो और गुस्से में फायरिंग की गई हो साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं किसी बाहरी व्यक्ति ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम तो नहीं दिया. पुलिस परिवार के किसी से विवाद, लेन-देन या दुश्मनी के बिंदुओं पर भी जांच पड़ताल कर रही है। आस पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। और आस पास मे जो पड़ोसी है उनसे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही की जायेगी। ओर मामले की जानकारी दी जायेगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*फतेहपुर में एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का भव्य सम्पन्न* MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर: नेक्सस इंटेलिजेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘एआई सुपरपावर समर कैंप 2026’ का शानदार समापन डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आईटीआई रोड में एक प्रेरणादायक एआई स्टूडेंट शोकेस और सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस कैंप में कक्षा 4 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थाना प्रभारी (महिला) संगीता सिंह ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा, “तकनीक के इस युग में नई तकनीकों का ज्ञान अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को तकनीक का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सिखाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करते हैं।” विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्यंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कृष्णा उप्पल और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपस्थित रहे।पूरे कैंप के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रचनात्मक सोच, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने एआई-आधारित नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। साथ ही, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल और ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल के विद्यार्थियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण एआई प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें जैद मझहर को ‘एआई एक्सप्लोरर अवॉर्ड’, सृष्टि को ‘मोस्ट क्यूरियस माइंड अवॉर्ड’ और एकरा को ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।नेक्सस इंटेलिजेंस के संस्थापक एवं प्रोग्राम लीड फैज़ान खान ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल एआई टूल्स का उपयोग सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों को तकनीक के पीछे के तर्क को समझने और उसके नैतिक उपयोग के लिए तैयार करना है।” अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फहमी मज़हर, शिव कुमार, उत्कर्ष पटेल, अनन्या, अनामिका सिंह, जुनेराह सैय्यद, विभोर और अंजनीश सिंह सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।