एमडी न्यूज गोंडा ब्यूरो अजीत यादव गोंडा- मंगलवार को दो दिवसीय दूसरे चरण का मतदान बार काउंसिल सदस्य पद के लिए दीवानी न्यायालय में शुरू हुई जो शांतिपूर्ण रही अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, बीमा पेंशन व बैठने की सम्मानजनक व्यवस्था को लेकर प्रत्याशी मैदान में हैं।यहां पर एससी, एसटी जज एसपी सिंह निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं । प्रदेश में यूपी बार काउंसिल सदस्य पदों पर दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया। जो दो दिनों तक चलेगा ।इसमें 333 प्रत्याशी मैदान में है, पहले चरण का चुनाव हो चुका है तीसरा चरण 27- 28 व चौथा चरण का 30- 31 जनवरी को मतदान होगा ।मंगलवार को गोंडा, गोरखपुर ,देवरिया, एटा ,इटावा ,फर्रुखाबाद, फतेहपुर ,फिरोजाबाद, गौतम बुद्धनगर, गाजियाबाद गाज़ीपुर, हरदोई ,जालौन,जौनपुर हापुङ,हाथरस ,झांसी में मतदान हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *