रामनगर बाराबंकी रामनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड रामनगर की ग्राम पंचायत अटौटा में रामनगर प्रभारी निरीक्षक ने चौपाल लगाकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को किया जागरूक इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं बच्चे एवं वृद्ध उपस्थित रहे महिलाओं को सरकार के द्वारा महिला उत्थान और महिलाओं के मिलने वाले लाभ व कानूनी सहायता के बारे में जागरूक किया गया मिशन शक्ति भारत सरकार की एक महत्व कांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा संरक्षण और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है यह योजना 2021- 2022 से 2025 -2026 की अवधि के लिए शुरू की गई है इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है जिसमें वन स्टाफ सेंटर महिला हेल्पलाइन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं शामिल है।

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शिक्षा रोजगार और आर्थिक अवसर प्रदान किए जाते हैं इस दौरान महिला पुलिस कर्मी भी मौजूद रही जिन्होंने महिलाओं को उनके अधिकार और कानूनी सहायता हिंसा का अनुभव करने वाली महिलाओं को तत्काल पुलिस की सहायता लेने के लिए बताया गया और महिलाओं को रोजगार और महिलाओं के प्रसव के दौरान सरकार द्वारा मिलने वाले लाभ के बारे में बताया गया और महिलाओं को ऑनलाइन फ्रॉड के बारे में संक्षिप्त रूप से प्रभारी निरीक्षक ने लोगों को जागरूक किया कि किसी भी तरह के ऐसे लालच में ग्रामीण न फंसे यदि ऐसी कोई घटना होती है तो तुरंत सूचना दें पंचायत चुनाव नजदीक आ रहे हैं ऐसे में किसी के भी बहकावे में न आवे किसी भी सामग्री के वितरण और लेनदेन के चक्कर में ना आए खासकर युवा किसी के बहकावे में ना आए वरना एक बार किसी भी मुकदमे में नाम आ जाने के बाद किसी भी सरकारी व गैर सरकारी विभाग में नौकरी से वंचित हो जाएंगे ऐसे में उनका भविष्य खराब हो सकता है। रामानंद सागर

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।