बाराबंकी:विधानसभा 267 रामनगर में, 22 जनवरी को अयोध्या श्रीराम मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर ग्राम लाइन में आयोजित समरसता भोज कार्यक्रम में सहभागिता कर शुभारंभ किया..!!
इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री एवं प्रदेश मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा माननीय नानक दिन भुर्जी जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक भव्यता प्रदान की।
कार्यक्रम के आयोजक अजय गुप्ता जी द्वारा ग्राम पंचायत के समस्त वासियों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कार्य समिति सदस्य अनिल अवस्थी जी, ग्राम प्रधान राजन तिवारी जी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला जी, बूथ अध्यक्ष शिव मंगल पाठक जी, पूर्व मंडल महामंत्री अयोध्या प्रसाद अवस्थी जी, मंडल उपाध्यक्ष दीपक अवस्थी जी, पूर्व मंडल मंत्री महेश तिवारी जी, प्रधान राजेश कुमार अवस्थी शीतला प्रसाद वाजपेई जी, प्रधान इब्राहिमपुर उमेश मिश्रा जी, राजेश अवस्थी जी, प्रखर अवस्थी, जय श्री राम वर्मा, अंजनी अवस्थी, विशाल अवस्थी जी, राधेश्याम वर्मा जी, शिवम गुप्ता जी सहित अन्य सभी सम्माननीय जनप्रतिनिधि, पत्रकारबंधु एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम समरसता, सामाजिक एकता एवं सनातन संस्कृति के मूल भाव को सशक्त रूप से प्रस्तुत करता है।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *