मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 के ऐतिहासिक और सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया है। इसी क्रम में जनपद बाराबंकी में नियुक्त क्षेत्राधिकारी नगर श्री संगम कुमार को प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु उनकी उत्कृष्ट कार्यकुशलता, समर्पण और विशिष्ट सेवाओं के लिए 'महाकुंभ सेवा मेडल' एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है।आज पुलिस कार्यालय बाराबंकी में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा श्री संगम कुमार को यह मेडल प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने उनके द्वारा महाकुंभ के सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सहायता के क्षेत्र में किए गए अनुकरणीय कार्यों की सराहना भी की गई।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा/कृष्णा नंद वर्मा

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।