प्रयागराज में शंकराचार्य जी के कथित आचरण पर वरिष्ठ भाजपा नेता का बयान।

वाराणसी प्रयागराज में शंकराचार्य जी द्वारा की गई हालिया हरकतों को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता स्वतंत्र मिश्रा ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की भाषा और व्यवहार से न केवल साधु-संत समाज का अपमान हो रहा है, बल्कि सनातन परंपरा की गरिमा को भी ठेस पहुंच रही है। स्वतंत्र मिश्रा ने कहा कि शंकराचार्य जी द्वारा सार्वजनिक रूप से अपशब्दों का प्रयोग किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की हरकतें समाज में भ्रम फैलाने वाली हैं और इससे संत समाज की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे आचरण को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। वरिष्ठ भाजपा नेता ने आगे कहा कि शंकराचार्य जी की इस प्रकार की गतिविधियों से पूरे बनारस की छवि बदनाम हो रही है, जो कि सनातन संस्कृति और अध्यात्म की विश्व प्रसिद्ध नगरी है। काशी ने हमेशा मर्यादा, सहिष्णुता और आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश दिया है, ऐसे में इस तरह की बयानबाजी निंदनीय है।
स्वतंत्र मिश्रा ने संत समाज से अपील की कि वे ऐसे तत्वों से सावधान रहें जो व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए धर्म और आस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।