ग्राम पंचायत जयपुर में विकास की नई मिसाल — सरपंच बनवारी राम अर्मो

सरगुजा जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत जयपुर के युवा सरपंच एवं सरपंच संघ अध्यक्ष श्री बनवारी राम अर्मो के नेतृत्व में पंचायत क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इन कार्यों से ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को कई सुविधाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिला है।

सरपंच श्री अर्मो द्वारा सड़क, बुनियादी सुविधाएं, साफ-सफाई, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन सहित विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। ग्रामीणों ने भी पंचायत में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया है।
सरपंच श्री बनवारी राम अर्मो ने कहा कि “आगे भी ग्राम पंचायत जयपुर के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे, ताकि हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल सके।”

इस अवसर पर सरपंच श्री बनवारी राम अर्मो ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

देशभक्ति के रंग में रंगा गणतंत्र दिवस का ये पावन दिन, हर एक दिल में जगाए नया स्वाभिमान. आप सभी को दिल से मुबारक हो 77वां गणतंत्र दिवस. रिपब्लिक डे की हार्दिक बधाई!



आओ हम सभी देश के तिरंगे को करें नमन, शहीदों के सपनों को करें साकार. भूल जाएं नफरत, रहें भाईचारे के साथ. गणतंत्र दिवस की आपको और आपके परिवार को ढेरों शुभकामनाएं!




हर दिल में भारत बसता है, हर सांस में देश की खुशबू है. गर्व है कि हम हैं भारतवासी, शान है हमारा संविधान. Happy Republic Day 2026




हमारा संविधान हमारा गर्व है और गणतंत्र दिवस हमारी पहचान है. आजादी का सही अर्थ अधिकार और कर्तव्य दोनों को निभाना है. संविधान का सम्मान करना ही सच्ची देशभक्ति है. हैप्पी रिपब्लिक डे!



हम और आप उड़ान भरें सदा स्वच्छ हवा में. हर देशवासी के सपने पूरे हों, निरंतर विकसित होता रहे हमारा प्यारा भारत देश. Happy Republic Day 2026



गर्व से कहो हम भारतीय हैं. देश का तिरंगा ऊंचा रहे सदा, भारत आगे बढ़े. हम सभी करें संविधान का सम्मान, देश का मान बढ़ाएं. जय हिंद! जय भारत! गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed