एमडी न्यूज गोंडा ब्यूरों- अजीत यादव गोंडा- गोंडा जनपद में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य केंद्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत जनपद में दो अवैध अस्पताल ,एक पैथोलॉजी सेंटर, एक क्लीनिक और एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील किया गया। सील किए सभी केंद्रों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भविष्य में इस तरह के अवैध संचालन से मरीज के जीवन से खिलवाड़ ना हो । यह कार्रवाई कटरा बाजार में एक अवैध अस्पताल में हुई घटना के बाद शुरू की गई । यहां पर एक सेवा निवृत्त नर्स ने अपने घर पर एक महिला की डिलीवरी कराई थी। इस दौरान महिला ने दो बच्चों को जन्म दिया, जिनमें से एक नवजात की मौत हो गई और दूसरा गंभीर स्थिति में था। इस घटना के बाद गोंडा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संत लाल पटेल ने पूरे जिले में अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त सीएमओ डॉक्टर आदित्य वर्मा के नेतृत्व में गठित स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार जांच कर रही है और अवैध केदो पर कार्रवाई कर रही है सीएमओ डॉक्टर संतलाल पटेल ने बताया कि अवैध रूप से संचालित सभी केन्द्रों को सील कर दिया गया है। संबंधित मामलों की जांच कर दोषियों के खिलाफ खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीज के जीवन से किसी भी कीमत पर खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । डॉक्टर पटेल ने अवैध रूप से अस्पताल क्लीनिक या पैथोलॉजी सेंटर चल रहे लोगों की को चेतावनी दी । उन्होंने कहा कि ऐसे संचालक विभाग की कार्रवाई से पहले स्वयं अपने केंद्र बंद कर ले ,अन्यथा पकड़े जाने पर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *