ग्राम पंचायत में राशन कार्ड की धांधली उजागर : ग्राम सचिव और प्रधान ने की हेरा-फेरी

संवाददाता- ओम प्रकाश साहू ।त्रिवेदीगंज बाराबंकी।

बाराबंकी (मकनपुर)- बाराबंकी जनपद के त्रिवेदीगंज ब्लॉक के अंतर्गत मकनपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान और सचिव के हौसले बुलंद। दरअसल मिली जानकारी के अनुसार यहां ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव द्वारा राशन कार्ड में लिपापोती कि जा रही है। दोनों के द्वारा धड़ल्ले से अवैध राशनकार्ड की गतिविधियां की जा रही है। मनमाने तरीके से अपने करीबियों को राशनकार्ड धारक बनाया जा रहा है। जिससे पात्र लोगों को इससे वंचित किया जा रहा है। दोनों मनमाने तरीके से गांव की कानून व्यवस्था चला रहे हैं। इसमें ग्राम प्रधान माया पति चौधरी और सचिव प्रफुल्ल वर्मा संयुक्त रुप से शामिल हैं। जिनके द्वारा ग्रामीणों का हक मारा जा रहा है। लेकिन ऊपरी प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं।

बता दें कि गांव‌ की ही निवासी फूलमती देवी का राशनकार्ड काटकर ग्राम प्रधान ने अपने करीबी गोकुल प्रसाद के नाम कर दिया। जो पेशेवर तरीके से उसका आदमी है। कार्डधारक फूलमती ने बताया कि- ग्राम प्रधान ने वोटों की राजनीति की चलते ऐसा किया है। उन्होंने वोटों के चलते मेरा राशनकार्ड किसी दूसरे व्यक्ति के नाम कर दिया है। जिस व्यक्ति के नाम से राशनकार्ड बनाया गया है वह उनका राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। प्रधान और सचिव की मिलीभगत से यह सब किया गया। अपात्र लोगों को पात्र बनाया जा रहा है। इस तरह से हम लोगों का हक दोनों के द्वारा मारा जा रहा है।

दरअसल, इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं। इसके बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों की सुस्ती सवालों के घेरे में है। इस तरह से गरीबों के साथ अन्याय को देखते हुए भी न्यायिक लोग मौन है। जिससे कई सवाल खड़े होते हैं, की हर बार गरीब को ही क्यों टारगेट किया जाता है। क्या गरीबों का हक मारना लोगों का पेशा बन गया है। हर बार एक गरीब ही क्यों प्रताड़ित होता है? ऐसे कई सवाल हैं, जिनके लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। जिससे कानून व्यवस्था को मजबूती मिले। डीएम बाराबंकी और एसडीएम हैदरगढ़ मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कानूनी कार्रवाई कर दोषी अफसरों के खिलाफ सख्त एक्शन ले, जिससे गरीबों का कानून के प्रति विश्वास बढ़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed