रायपुर में यातायात नियमों का पालन कराने वाली ट्रैफिक पुलिस ही नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाती नजर आई। हजारों आम लोगों का चालान काटने वाली यही ट्रैफिक पुलिस खुद नियम तोड़ते हुए सड़कों पर बेखौफ घूम रही है।
मामला तब सामने आया जब एक साथ दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी बाइक पर जाते दिखे, लेकिन दोनों के सिर पर हेलमेट नहीं था। यहीं नहीं, हद तो तब हो गई जब बाइक का पीछे का नंबर प्लेट टूटा हुआ था और लटकता हुआ चल रहा था। इसके बावजूद पुलिसकर्मी निश्चिंत होकर बातें करते हुए सड़क पर फर्राटा भरते रहे।


सवाल यह है कि—
जो पुलिस आम नागरिक की जरा-सी गलती पर हजारों का चालान ठोक देती है, वही पुलिस जब सारे नियम एक साथ तोड़ दे, तो उसका चालान कौन करेगा?
क्या वर्दी पहनते ही कानून से ऊपर हो जाते हैं ये लोग?
अगर यही काम कोई आम नागरिक करता, तो मिनटों में चालान कट जाता, वाहन सीज हो जाता। लेकिन जब नियम तोड़ने वाला खुद पुलिसकर्मी हो, तो क्या कानून आंखें मूंद लेता है?


यह मामला न सिर्फ दोहरी व्यवस्था को उजागर करता है, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। अब देखना यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करेंगे या मामला हमेशा की तरह दबा दिया जाएगा?

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *