संतकबीरनगर (उत्तर प्रदेश)।
जनपद में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा आज 07 दोपहिया वाहनों का शुभ मुहूर्त में विधिवत पूजन किया गया।
पूजन के बाद पुलिस अधीक्षक ने सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर यूपी-112 आपातकालीन सेवा के संचालन हेतु रवाना किया। इन नए वाहनों के शामिल होने से जनपद में आपात परिस्थितियों में तेज़ प्रतिक्रिया, त्वरित पुलिस सहायता और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा।


पुलिस अधीक्षक ने इस अवसर पर कहा कि यूपी-112 सेवा आमजन की सुरक्षा का मुख्य स्तंभ है और इन नए वाहनों से पुलिस की पहुंच और सक्रियता दोनों बढ़ेंगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक वाहन का पूर्ण उपयोग किया जाए।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *