
एच डी न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
आज दिनांक 03.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा मंगलवार की परेड की सलामी लेकर रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान परेड में मौजूद महिला प्रशिक्षुओ एवं कर्मचारीगणों का टर्नआउट आदि चैक कर रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में स्थित भोजनालय, रीडिंग रुम (लाइब्रेरी), कैन्टीन, मनोरंजन कक्ष, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा, आरटीसी आदि की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
