टेडवा गांव स्थित रमना बाबा मंदिर एवं उससे जुड़े तालाब के चारों ओर इन दिनों विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम प्रधान बिटोली देवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता जय प्रकाश तिवारी की सतत निगरानी में यह कार्य तेजी से कराया जा रहा है।


सफाई अभियान में सफाई कर्मचारी ज्ञान प्रकाश व अन्य पंचायत कर्मचारियों द्वारा तालाब की मेड़, मंदिर परिसर और आसपास फैली गंदगी को हटाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता के साथ-साथ धार्मिक स्थल की सुंदरता भी निखर रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय बाद मंदिर व तालाब क्षेत्र में इस स्तर पर सफाई कार्य हो रहा है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी राहत मिली है। पंचायत द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान स्वच्छता और जनहित की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed