बाराबंकी।फाल्गुनी मेला तैयारियां का निरीक्षण करने के लिए महादेव मेला सचिव संयुक्त मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी रामनगर गुंजिता अग्रवाल पुलिस क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत व अधिकारियों के साथ मेला परिसर का भ्रमण कर अधिकारियों से चल रहे कार्यों की जानकारी ली, मेला परिसर के निरीक्षण के समय तहसीलदार रामनगर विपुल कुमार सिंह नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी,खंड विकास अधिकारी सूरतगंज देवेंद्र सिंह ग्राम प्रधान लोधौरा अजय कुमार तिवारी राजन के साथ मेले का निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं के लिए लग रही बैरिकेटिंग का निरीक्षण किया।

बैरिकेडिंग मजबूती के साथ लगाई जाए व साफ सफाई अच्छी प्रकार से की जाए मेला परिसर का निरीक्षण करते हुए अभरण सरोवर पर पहुंचकर सरोवर में साफ सफाई के साथ स्वच्छ जल भरने के निर्देश दिए गए मेला परिसर में लग रही दुकानों के बीच में छोड़े गए रास्ते को पर्याप्त रूप से रखे जाने का निर्देश दिया गया जिससे आपातकाल में गाड़ियों के आवागमन व यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।

मेला परिसर में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया गया। टूटी बिल्डिंगों के पास व्यू कटर लगा कर ढकने के निर्देश दिए गए, रैन बसेरों को साफ सफाई के साथ समुचित प्रकाश व्यवस्था, शौचालयों की साफ सफाई के साथ पानी की उपलब्धता सुनिश्च करने के निर्देश दिए गए। मेला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण के समय तहसील रामनगर विपुल कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी सूरतगंज देवेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान लोधौरा अजय कुमार तिवारी राजन, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्र. लोधौरा मनोज वर्मा क्षेत्र पंचायत सदस्य महादेवा सतीश यादव पंचायत सचिव अभिनव सिंह, हल्का लेखपाल संतोष कुमार वर्मा, नूर मोहम्मद, गुरु शरण, जिला पंचायत से अखिलेश सिंह,सहायक आदर्श द्विवेदी सहित मेला से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट-तेज बहादुर शर्मा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed