ब्रेकिंग

कुमारगंज/अयोध्या।
जनपद अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बीराभारी स्थित श्री छोटेलाल स्मारक महादेव इंटर कॉलेज में रविवार दिन में लगभग 11:30 बजे वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम माता सरस्वती के चित्र पर फूलों का हार और दीप धूप जलाकर उनकी वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
जिसमें स्कूल प्रबंधक शिवकुमार यादव, प्रधानाचार्य राजाराम यादव, और स्कूल स्टाफ बच्चे व उनके परिजन और विशिष्ट अतिथि गण शामिल रहे।
विशिष्ट अतिथियों में गोरखपुर शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी कमलेश यादव, प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी छोटे लाल यादव, भाजपा विधायक रायबरेली सलोन अशोक कोरी, हीरालाल यादव जिला अध्यक्ष, प्रिंसिपल राष्ट्रीय विद्यापीठ इंटर कॉलेज पिठला डॉक्टर रमेश मिश्रा, प्रिंसिपल शिव सेंट्रल पब्लिक स्कूल कुमारगंज विनोद पांडे, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुमारगंज रणधीर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह मंडल महामंत्री भाजपा हलियापुर, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, प्रधान तौधिक पुर राम भारत कोरी, भोलानाथ पाठक ,महेंद्र यादव ,घनश्याम सिंह जराई कला, प्रमोद तिवारी जगन्नाथपुर, जय नाथ यादव इत्यादि प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।
वार्षिकोत्सव को उत्सव में बदलने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जिसमें डांस गायन वर्णतया मंचन के द्वारा समाज में व्याप्त कुरीतियों से लड़ने व उनसे दूरी बनाए रखना और उनको जड़ से समूल नास करना प्रेरणा का स्रोत रहा।
वही बच्चों के द्वारा बिना दहेज विवाह कार्यक्रम का नाट्य मंचन आकर्षण का केंद्र रहा।
आए हुए अतिथियों में विधायक रायबरेली सालोंन अशोक कोरी ने अपने संबोधन में बच्चों को आगे पढ़ने और पढ़कर कुछ बनने तक के सफर को लक्ष्य बनाकर लगभग प्रतिदिन 8 घंटे तैयारी करने की बात कही।
वहीं उन्होंने बच्चों से पूछा कि पढ़ लिखकर आप आगे क्या बनना चाहते हैं ? इस पर बच्चों ने भी उनको जवाब में बताया कि क्या बनना चाहते हैं।
इस कार्यक्रम को सार्थक बनाने में स्कूल प्रबंधक शिवकुमार यादव और प्रधानाचार्य राजा राम यादव का अहम योगदान रहा।


रिपोटर। अफसार खान

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*फतेहपुर में एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का भव्य सम्पन्न* MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर: नेक्सस इंटेलिजेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘एआई सुपरपावर समर कैंप 2026’ का शानदार समापन डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आईटीआई रोड में एक प्रेरणादायक एआई स्टूडेंट शोकेस और सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस कैंप में कक्षा 4 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थाना प्रभारी (महिला) संगीता सिंह ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा, “तकनीक के इस युग में नई तकनीकों का ज्ञान अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को तकनीक का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सिखाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करते हैं।” विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्यंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कृष्णा उप्पल और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपस्थित रहे।पूरे कैंप के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रचनात्मक सोच, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने एआई-आधारित नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। साथ ही, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल और ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल के विद्यार्थियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण एआई प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें जैद मझहर को ‘एआई एक्सप्लोरर अवॉर्ड’, सृष्टि को ‘मोस्ट क्यूरियस माइंड अवॉर्ड’ और एकरा को ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।नेक्सस इंटेलिजेंस के संस्थापक एवं प्रोग्राम लीड फैज़ान खान ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल एआई टूल्स का उपयोग सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों को तकनीक के पीछे के तर्क को समझने और उसके नैतिक उपयोग के लिए तैयार करना है।” अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फहमी मज़हर, शिव कुमार, उत्कर्ष पटेल, अनन्या, अनामिका सिंह, जुनेराह सैय्यद, विभोर और अंजनीश सिंह सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।