MD news बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला रिपोर्ट यूसुफ की रिपोर्ट

आज दिनांक 02.02.2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के साथ थाना स्वार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय पर बने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट आदि एवं उनके रख रखाव, साफ-सफाई, उनमें अंकित की जाने वाली प्रविष्टयों को चैक किया गया । साथ ही थाना परिसर स्थित कार्यालय, मालखाना, भोजनालय, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र एवं साइबर सेल की साफ-सफाई का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान क्षेत्राधिकारी स्वार भी मौजूद रहे ।
निरीक्षणोपरान्त पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के साथ अपराध नियन्त्रण, कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा आमजन मानस में सुरक्षा भावना जागृत करने के दृष्टिगत थाना स्वार क्षेत्रान्तर्गत मुख्य मार्गों, भीड भाड़ वाले स्थानो एवं बाज़ार में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed