एम डी न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट

राम मिलक के लर्निंग लैडर स्कूल पहुंचे इंटेक रुहेलखण्ड चैप्टर संयोजक नवेद मियां व सह संयोजक काशिफ खांरामपुर। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटेक) रुहेलखण्ड चैप्टर द्वारा जिलेभर के स्कूलों में गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए हेरिटेज क्लब गठित किए जाएंगे।इंटेक रुहेलखण्ड चैप्टर संयोजक पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और सह संयोजक काशिफ खां मंगलवार को मिलक के लर्निंग लैडर स्कूल पहुंचे। ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगवार, शुभांक प्रकाश गंगवार और दर्शिता गंगवार ने उनका स्वागत किया। नवेद मियां ने स्कूल भ्रमण कर बच्चों से बातचीत की और लर्निंग लैडर स्कूल के शैक्षिक स्तर की प्रशंसा की।उन्होंने कहा कि स्कूलों में इंटेक द्वारा मुख्य रूप से विरासत क्लबों के माध्यम से छात्रों को भारतीय कला, संस्कृति और विरासत के प्रति जागरूक और संरक्षित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करता है। इसमें हेरिटेज वॉक, क्विज़ प्रतियोगिताएं, कला कार्यशालाएं, ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण और सांस्कृतिक उत्सव शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इंटेक द्वारा शिक्षकों को भी विरासत संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *