सदर कोतवाली क्षेत्र में हाहाकार, जाम में फंसे वाहन—यातायात पुलिस नदारद
रिपोर्टर :- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज़ (लखीमपुर)
लखीमपुर खीरी | सदर कोतवाली क्षेत्र
हिदायत नगर चौराहा इन दिनों जाम का जंजाल बन चुका है। मंडे मार्केट के चलते चौराहे के चारों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सब्ज़ी मंडी व ठेले-खोमचे बीच सड़क तक फैलने से हालात और बिगड़ गए। एम्बुलेंस, स्कूल वाहन और दोपहिया सवार तक जाम में फंसे नजर आए। हैरानी की बात यह रही कि व्यस्ततम समय में यातायात पुलिस मौके से नदारद दिखी, जिससे जाम घंटों तक बना रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हिदायत नगर चौराहे पर हर सोमवार यही स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। लोगों ने स्थायी ट्रैफिक व्यवस्था और पुलिस तैनाती की मांग की है, ताकि आमजन को इस जाम से राहत मिल सके।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *