बदायूँ। बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर तीन स्थित प्राचीन ललिता देवी मंदिर में बजरंगबली हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम बड़ी धूम धाम से मनाया गया कार्यक्रम से पहले हनुमान जी की शोभा यात्रा निकाली गई शोभा यात्रा बिल्सी खैरी स्टैंड से होती हुई हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंची वहां से तहसील रोड होते हुए मैंन बाजार अटल चौक और बालाजी तिराहा होते हुए मंदिर प्रांगण में पहुंची।

जहां लोगों ने जय श्री राम जय हनुमान जी के जोरदार नारे लगाए और भजन कीर्तन किया वही पंडित भुवनेश जी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कराई गई वहीं इस मौके पर पहुंचे मुख्य अतिथि के रूप में बिल्सी के लोकप्रिय विधायक हरीश शाक्य जी का मंदिर कमेटी के लोगों ने फूल माला और अंग वस्त्र पहनकर जोरदार स्वागत किया नवनिर्मित मंदिर का विधायक हरीश शाक्य ने फीता काट कर शुभारंभ किया इस मौके पर बनवारी लाल, केशव राम, भूप सिंह शाक्य, पप्पू शाक्य, पूरन शाक्य, गंगा दर्शन, रामसेवक शाक्य, गोपाल शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बनवारी लाल मौर्य ने बताया कि हनुमान बाबा के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में मंदिर परिसर में कल दिनांक 4 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *