
MD News | Multifaceted News ChannelDistrict Assistant Bureau Chief – Rohit Jain (Dabheri Wale)Budhana, Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर जनपद पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात प्राप्त हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद को प्राप्त नवीन अत्याधुनिक वज्र वाहन का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन/लोकार्पण किया गया।
यह वज्र वाहन उच्च स्तरीय सुरक्षा उपकरणों, आधुनिक संचार प्रणाली एवं विशेष सुरक्षा कवच से सुसज्जित है। इसका उपयोग कानून व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण, दंगा-रोधी कार्रवाई तथा आपात परिस्थितियों में त्वरित व प्रभावी पुलिस कार्रवाई के लिए किया जाएगा।
इस अवसर पर SSP श्री संजय कुमार वर्मा ने बताया कि यह वज्र वाहन पुलिस बल की कार्यक्षमता को और अधिक सशक्त बनाएगा तथा संवेदनशील परिस्थितियों में आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
नवीन वज्र वाहन के बेड़े में शामिल होने से जनपद की कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
