बदायूं : मूसाझाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड सदस्य युवती से छेड़छाड़ उस समय की गई जब वह अपनी भैंसों को चारा डालने जा रही थी। आरोपी ने उसका हाथ पकड़ कर उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि मूसाझाग थाना क्षेत्र की एक नगर पंचायत निवासी 24 वर्षीय युवती वार्ड सदस्य है। जो दो दिन पहले अपने घर से कुछ दूर प्लाट में भैंसों को चारा डालने जा रही थी। युवती का आरोप है कि उस दौरान आरोपी प्रेमपाल रास्ते में खड़ा था। उसने वार्ड सदस्य को देखकर गाली देनी शुरू कर दी। जब युवती ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने युवती का दुपट्टा पकड़कर खींच लिया और हाथ पकड़ कर आपत्तिजनक हरकतें करने लगा।

इस पर युवती ने शोर मचा दिया तो मोहल्ले की तमाम महिलाएं मौके पर एकत्र हो गईं। उन्होंने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपी वहां से भाग गया। इस घटना के बाद युवती थाने पहुंची। उसने आरोपी प्रेमपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। इस पर पुलिस ने आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *