पत्रकार हितों की मजबूती का संकल्प, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की बैठक में गूंजा एकजुटता का स्वर

रिपोर्टर मनीष कांत शर्मा

बदायूं। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की मासिक बैठक उझानी अवंतिका वाटिका मैरिज हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंकित चौहान ने की। इस अवसर पर बदायूं जिला अध्यक्ष सुमित मल्होत्रा जिला उपाध्यक्ष संजीव पटेल, जिला संरक्षक प्रवेश राठौर जिला सचिव तुफैल अहमद सहित जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा, उनके अधिकारों एवं समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। परिषद द्वारा लगातार पत्रकारों के हितों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।परिषद की मासिक बैठक संपन्न, पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों पर चर्चा में जिला अध्यक्ष सुमित मल्होत्रा ने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का उद्देश्य पत्रकारों की आवाज उठाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान कराना है।जिला उपाध्यक्ष संजीव पटेल ने कहा की संगठन हर परिस्थिति में पत्रकारों के साथ खड़ा रहेगा। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सदस्यता विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी रणनीति बनाई गई। अंत में सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर पत्रकार हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। जिला संरक्षक प्रवेश राठौर ने कहा यह संगठन किसी भी हाल में पत्रकारों के साथ अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगा पत्रकारों के हितों की लड़ाई यह संगठन हमेशा लड़ता हुआ आया है ।और आगे भी लड़ता रहेगा। इस मौके पर जिला सचिव सैयद तुफैल अहमद ने कहा संगठन के प्रत्येक सदस्य के साथ यह संगठन कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा है,और आगे भी खड़ा रहेगा इस मौके पर सभी तहसील अध्यक्षों ने भी अपने विचार विमर्श रखें और कहा संगठन के किसी भी पदाधिकारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा इस मौके पर सौरभ गुप्ता, सचिन बाबू, विनय राणा, पिंटू पाल, मनोज पाल, शकील भारती, आनंद प्रकाश, मनीष कांत शर्मा, जय किशन, सालिम रियाज, सोहेल हमजा, जुबेर, सुमित, उदयवीर शर्मा, निर्मल शास्त्री, मुजम्मिल हुसैन, शिव यादव, आशुतोष सरीन, यतेंद्र पाल सिंह,बृजेश कुमार, मुकेश यादव, मनोज यादव, अंकित चौहान, रंजीत कुमार, एचपी सिंह, पवन तोमर,मोहम्मद असलम, अतुल पटेल, विकास कुमार,मोहम्मद जावेद सहित सैकड़ो की तादाद में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed