
एम डी न्यूज़ वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो अयोध्या की रिपोर्ट
न्याय पंचायत नेवरा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेवरा के प्रांगण में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने किया। कार्यक्रम में मवई ब्लॉक प्रमुख विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे बच्चों में अनुशासन, टीम भावना के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिता में 100 मीटर बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय बरौली के मोहम्मद तुफैल ने प्रथम, मोहम्मद उमर ने द्वितीय तथा कंपोजिट विद्यालय भवानीपुर के दिलीप कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर बालिका वर्ग में यूपीएस नेवरा की छवि पटेल प्रथम, कंपोजिट विद्यालय नवाजपुर की रागिनी द्वितीय एवं कंपोजिट विद्यालय बरौली की अर्चना तृतीय स्थान पर रहीं।
200 मीटर बालक वर्ग में मोहम्मद उमर (कंपोजिट विद्यालय बरौली) प्रथम, दिलीप (कंपोजिट विद्यालय भवानीपुर) द्वितीय एवं लाखन (यूपीएस नेवरा) तृतीय स्थान पर रहे।
200 मीटर बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय रेस घाट की नैमिष ने प्रथम, यूपीएस नेवरा की अंजलि ने द्वितीय तथा कंपोजिट विद्यालय नवाजपुर की रागिनी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
लंबी कूद बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय बरौली की रेशा प्रथम, कंपोजिट विद्यालय रेस घाट की नैमिष द्वितीय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवरोजपुर बाघेड़ी की रोहिणी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
कबड्डी प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग (प्राइमरी व जूनियर) में कंपोजिट विद्यालय रेस घाट की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।
कार्यक्रम का संचालन मवई ब्लॉक मंत्री संजय सिंह ने किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत राम, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सुशील कुमार पांडेय सहित अनेक प्रधानाध्यापक, शिक्षक, खेल अनुदेशक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
