एम डी न्यूज़ अजीत कुमार यादव ब्यूरो गोंडा की रिपोर्ट

गोंडा- खबर उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से है जहां आज दिनांक 05/02 /2026 को उच्च प्राथमिक विद्यालय बेसहूपुर विकास खण्ड मुजेहना जनपद गोण्डा में अध्ययनरत समस्त छात्रों को ठंड से बचाव के लिए ब्लेजर वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राम सागर पति त्रिपाठी उप शिक्षा निदेशक देवीपाटन मण्डल, द्वारा मां सरस्वती का पूजन अर्चन करके किया गया। विशिष्ट अतिथि के रुप में डॉक्टर समय प्रकाश पाठक जी खण्ड शिक्षा अधिकारी मुजेहना, राकेश गुप्ता मंडलीय सहायक उपस्थित रहे।प्रधानाध्यापक बृजेन्द्र कुमार सिंह द्वारा अतिथियों को को बुके भेंटकर एवं बैज लगाकर स्वागत किया गया।विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा प्रत्येक छात्रों को ब्लेजर वितरित किया गया । इस अवसर पर शरद कुमार सिंह जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ए आर पी शुभम सोनकर एवं राम संजीवन शुक्ला , अमित कुमार सिंह, जनक राम वर्मा, जुग्गीलाल वर्मा, अजीत कुमार वर्मा, शिव कुमार वर्मा रवींद्र नाथ गुप्ता, विनोद कुमार यादव, रेवती पांडेय एवं अनेकों अभिभावक सहित विकास खण्ड के अनेकों शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा अशिमा वर्मा द्वारा किया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *