रिपोर्टर:- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज़


लखनऊ | जनपद लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने आज राजधानी लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जनपद में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी।


बैठक के दौरान बुनियादी ढांचा, जनकल्याणकारी योजनाएं, विकास परियोजनाओं की स्थिति सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने जनपद लखीमपुर खीरी की ओर से आस्था के प्रतीक गोला गोकर्णनाथ धाम की पावन शिवलिंग प्रतिमा मुख्यमंत्री को भेंट की। मुख्यमंत्री ने जनपद में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *