लखनऊः सेना में अग्निवीर बनने के लिए लखनऊ सहित 13 जिलों के युवा शुक्रवार से छावनी स्थित एएमसी स्टेडियम में अपना दम दिखाएंगे। सेना के भर्ती जोन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तहत सेना भर्ती मुख्यालय लखनऊ छह से 20 फरवरी तक एएमसी स्टेडियम में अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (एसकेटी) और अग्निवीर (ट्रेड्समैन) के लिए रैली आयोजित करेगा। 

अभ्यर्थियों को उनके प्रवेश पत्र पर दर्ज तारीख के दिन रात दो बजे एएमसी सेंटर स्टेडियम में रिपोर्ट करना होगा। रैली में जुलाई-2025 में आयोजित आनलाइन कामन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) में सफल 13 जिलों औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ के लगभग 13 हजार अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।

इन तिथियों पर होगी यहां रैली

6 फरवरी : एआरओ लखनऊ के तहत 13 जिलों की सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए

7 फरवरी : एआरओ एएमसी स्टेडियम में आयोजित होगी रैली

लखनऊ के तहत 13 जिलों की सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (एसकेटी) के लिए

 8 फरवरी: औरैया, कानपुर देहात, कन्नौज, चित्रकूट, उन्नाव, बांदा व लखनऊ जिलों के अंतर्गत सभी तहसीलों के लिए अग्निवीर टेक्निकल

9 फरवरी : बाराबंकी, गोंडा, हमीरपुर, कानपुर नगर, महोबा और फतेहपुर जिलों के अग्निवीर टेक्निकल के लिए

 10 फरवरी : कानपुर नगर की कानपुर, घाटमपुर, नरवल और बिल्हौर तहसीलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) के लिए 

11 फरवरी : फतेहपुर की बिंदकी, फतेहपुर और खागा की तहसीलों के लिए और लखनऊ जिले की मलिहाबाद, बरख्शी का तालाब (बीकेटी), लखनऊ, मोहनलालगंज और सरोजनी नगर की तहसीलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) के लिए 

12 फरवरी : चित्रकूट की कर्वी, मऊ, मानिकपुर व राजापुर और कानपुर देहात की रसूलाबाद, डेरापुर, अकबरपुर, सिकंदरा, मैथा और भोगनीपुर की तहसीलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) के लिए

13 फरवरी : हमीरपुर की हमीरपुर, राठ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed