एम डी न्यूज़ वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो अयोध्या की रिपोर्ट

रुदौली–अमानीगंज मार्ग पर ग्राम मिर्जापुर के पास स्थित खतरनाक मोड़ पर सड़क के दोनों ओर तालाब होने के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही थीं। इस संबंध में कई बार हादसे हुए और समाचार पत्रों में खबरें भी प्रकाशित हुईं, बावजूद इसके लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा आवश्यक सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए। व्यापारियों द्वारा ज्ञापन दिए जाने और क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव द्वारा मामला संज्ञान में लेने के बाद भी विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अयोध्या पुलिस ने स्वयं पहल करते हुए दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कदम उठाया। पुलिस व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने खतरनाक मोड़ पर बैरिकेडिंग कराई। इस पूरे अभियान की कमान प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने संभाली।

पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और यह कार्रवाई पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक ऐसे अस्थायी सुरक्षा उपाय बेहद आवश्यक हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *