सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के प्रतिनिधि ने की मुलाकात, कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली बिलासपुर में नवागत थाना प्रभारी जीत सिंह ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पूर्व थाना प्रभारी बलवान सिंह के स्थानांतरण के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यभार संभालने के उपरांत माननीय सांसद मोहिबुल्ला नदवी जी के प्रतिनिधि अथर अली खां ने थाना प्रभारी श्री जीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पुष्प गुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। शिष्टाचार भेंट के दौरान कानून व्यवस्था, जन सहयोग, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ। अथर अली खां ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा के लिए प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मामलों, संवेदनशील विषयों और कानून व्यवस्था बनाए रखने में आम जनता तथा जनप्रतिनिधियों की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि बिलासपुर क्षेत्र में विश्वास, शांति और सौहार्द का माहौल कायम रहे। इस अवसर पर आसिम हुसैन खां भी उपस्थित रहे।

