बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम पिंडोल में शनिवार को डे-नाइट कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधान सर्वेश यादव ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेल बेहद जरूरी हैं। खेल न केवल शारीरिक मजबूती प्रदान करते हैं, बल्कि मानसिक विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

युवाओं को चाहिए कि वे पढ़ाई के साथ-साथ किसी न किसी खेल में अवश्य भाग लें। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला पिंडोन और उझानी टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पिंडोल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 अंक हासिल किए, जबकि उझानी टीम 16 अंक ही जुटा सकी। इस प्रकार पिंडोल टीम ने 7 अंकों से जीत दर्ज की। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे। डे-नाइट टूर्नामेंट को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर नीरेश शर्मा जेपीजे यादव, मुजाहिद खां ग्राम प्रधान, देवेंद्र गौतम, इल्यास खां, चन्द्रकेश यादव, श्याम नरेश यादव, चेतन यादव, आकाश ठाकुर, अमन खान, निहाल गुप्ता, वरूण सिंह आदि मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *