भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित।

बाराबंकी जिले की तहसील रामनगर के अंतर्गत लोधेश्वर धाम महादेवा में फाल्गुनी मेले को लेकर लखनऊ गोंडा हाईबे से जुड़े चौकाघाट मरकामऊ संपर्क मार्ग पर आवागमन में असुविधा के चलते भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।चौकाघाट पुलिच चौकी के पास से इस मार्ग पर केवल छोटे वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। चौकाघाट पर बन रहे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों के आवागमन में दिक्कत होने से उक्त मार्ग भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed