थाना मिलकखानमः- छात्रवृत्ति के नाम पर धोखाधङी कर पैसे हड़पने व फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करने के अभियोग में 25000 रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट
दिनांक 27.10.2025 को वादी की तहरीरी सूचना बाबत दिनांक 14.09.2025 को अभियुक्त के द्वारा वादी के साथ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत बच्चो के प्रशिक्षण कराने व छात्रवृत्ति के नाम पर धोखाधङी करके पैसे हङप लेना व फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर दे देना तथा गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाना मिलकखानम पर मु0अ0सं0- 114/2025, धारा- 318(4),336(3),338,340 (2),352,351(2),316(2) बीएनएस बनाम अर्पित राजपूत पुत्र राजेश कुमार निवासी शिव बिहार ज्वालानगर थाना सिविल लाईन जनपद रामपुर पंजीकृत किया गया था ।
आज दिनांक 07.02.2026 को थाना मिलकखानम पुलिस द्वारा अभियोग उपरोक्त के 25000 रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त अर्पित राजपूत उपरोक्त को मुखबिर की सूचना पर होटल ग्रीनलीफ सराय रोड थाना ज्वालापुर जिला हरिद्वार, उत्तराखण्ड से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 सूरज सिंह चौहान
2.हे0का0 113 प्रबल प्रताप सिंह
3.का0 18 कपिल कुमार

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *