सीतापुर रोड हरगांव ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, चालक बाल-बाल बचा, वाहन फरार
रिपोर्टर:- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज़
सीतापुर रोड हरगांव ओवरब्रिज पर एक अज्ञात वाहन ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि कार चालक बाल-बाल बच गया।
हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह मानी जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
अपील: यदि किसी को अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी हो, तो पुलिस को सूचित करें।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed