मेधावी-प्रतियोगियों को किया पुरस्कृत

एमडी न्यूज संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूं

बिल्सी। नगर के एसपीजेएम जूनियर हाईस्कूल का बुद्धवार को 22वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां बच्चों ने धार्मिक-देश भक्ति गीतों के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। साथ ही पिछले वर्ष में मेधावी रहे एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल रहे छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रबंधक अमित कुमार जैन एवं शरत जैन मां सरस्वती चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया। इसके बाद भगवान गणेश एवं मां सरस्वती की वंदना पेश की। इसके बाद बच्चो ने यहां णमोकार मंत्र पेश किया। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने वेलकम गीत पर काफी सुंदर ढंग से डांस किया। जिसने सभी का मनमोह लिया। पुलवामा हमले की विशेष प्रस्तुति बच्चों द्वारा देखने को मिली जिसने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया, बीच में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के रूप में स्कूल के बच्चे की एंट्री हुई पूरा पंडाल तालिया से गूंज गया वार्षिकोत्सव के बीच-बीच में लकी ड्रा के माध्यम से लकी मम्मी,लकी टीचर मुस्कान,लकी स्टूडेंट आयुषी सक्सेना आदि का चयन कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनोज सक्सेना ने किया वरिष्ठ कवि नरेंद्र मोहन गरल ने बच्चों का मार्गदर्शन कविता के माध्यम से किया । इसी बीच स्कूल के मेधावी एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर डायरेक्टर शरत कुमार जैन, अमिता जैन, प्रधानाचार्य रोहित शर्मा, अनिल जैन सोनी, चंद्रसेन महेश्वरी राकेश सोनी, दीपक चौहान, उमेश सक्सेना, मनोज सक्सेना आदि मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed