हरदोई……….सांडी। थाना क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर शनिवार देर शाम साइकिल सवार वृद्ध को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।गांव लक्ष्मनपुरवा निवासी राधेश्याम मिश्रा (65) खेेती करते थे। शनिवार देर शाम वह साइकिल से गेहूं पिसवाने के लिए नयागांव स्थित कारखाने पर जा रहे थे। गांव के बाहर कटरा-बिल्हौर मार्ग पर पीछे से आए कार चालक ने टक्कर मार दी।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे चालक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। नशे में होने पर ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंचे परिजन राधेश्याम को परिजन एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो विनय व प्रदीप दो बेटे हैैं। घटना से परिजनों मे कोहराम मचा है।
एसओ नित्यानंद सिंह ने बताया कि कार चालक के नशे में होने से हादसा हुआ है। चालक को हिरासत में लिया गया है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *