एमडी ब्यूरो/लखनऊ:उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक को पत्र लिखकर प्रदेश के मदरसों में 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाने के निर्देश दिये हैं।उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक को भेजे गये पत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश का हवाला देकर कहा कि मदरसों में भी स्वतंत्रता सप्ताह का आयोजन कर झंडारोहण, देशभक्ति गीत, प्रदर्शनियों, पेंटिंग, निबंध प्रतियोगिता, पौधरोपण, नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। इसके अलावा हर घर तिरंगा के विशेष आयोजन के लिये लोगों को जागरूक किया जाए।

विज्ञापन

बहुआयामी समाचार के सभी पाठकों/और दर्शकों को बहुआयामी परिवार की तरफ से नागपंचमी की ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाई💐💐💐

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *