एमडी बहुआयामी न्यूज संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूं

बिल्सी। तहसील बार एसोसिएशन की एक बैठक सोमवार को बार सभागार में आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम प्रशासन पर अधिवक्ताओं के साथ पूर्व में किए गए कथित अभद्र व्यवहार एवं तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दे पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक संबंधित एसडीएम प्रशासन का स्थानांतरण नहीं हो जाता, तब तक उनके न्यायालय का पूर्ण रूप से बहिष्कार जारी रखा जाएगा। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की और अपनी नाराजगी व्यक्त की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि तहसील बिल्सी में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां तैनात उच्च अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे आम जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। महासचिव ज्ञानसिंह त्यागी ने कहा कि एसडीएम प्रशासन का व्यवहार अधिवक्ताओं एवं जनता के प्रति उचित नहीं है। इसके कारण समस्याओं का समय पर निस्तारण नहीं हो पा रहा है और फरियादियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान मुकेश कुमार सिंह, विवेक राठी, गिरीश बाबू, सोहनपाल, रामनाथ शर्मा, सलीम मियां, हेमेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह, बागीश माहेश्वरी, श्रीराम, योगेश बिसारिया, संजीव कुमार, अजय पाल सिंह, रामप्रकाश श्रीवास्तव, सतीश चंद सिंह, आशीष शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *