
एम डी न्यूज़ वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या की रिपोर्ट
बाबा बाजार थाना क्षेत्र के गनेशपुर ग्रामसभा स्थित कान्हा गो-आश्रय केंद्र (गौशाला) में दिनदहाड़े टीनशेड व लोहे की पाइप चोरी का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि कुछ लोग टीनशेड व लोहे की पाइप ई-रिक्शा पर लादकर बेचने ले जा रहे थे। शिकायत मिलने पर पीआरवी 112 ने कार्रवाई करते हुए कान्हा गौशाला से लगभग 5 किलोमीटर दूरी पर संदिग्धों को पकड़ लिया।
पुलिस ने बरामद सामान ग्राम पंचायत अधिकारी को सुपुर्द कर दिया, लेकिन आरोप है कि आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्राम पंचायत अधिकारी नुसरत फातिमा द्वारा तहरीर न दिए जाने से ग्राम पंचायत अधिकारी और आरोपियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।
मामले में बीडीओ मवई भावना यादव से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
इस संबंध में एसडीएम रुदौली संतोष कुमार ने बताया कि बीडीओ मवई को मामले से अवगत करा दिया गया है। यदि जांच में मामला सत्य पाया जाता है तो दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
फिलहाल मामले की जांच जारी है।
