एमडी बहुआयामी न्यूज संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूं

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव अंबियापुर में बिजली की लाइन काफी नीचे लटकने से हादसे की आशंका बनी हुई है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर शीघ्र समाधान की मांग की। गांव के देवपाल ने बताया कि गांव में पंजाब नेशनल बैंक के पीछे स्थित कॉलोनी में बिजली की लाइन काफी नीची है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बंटी ने कहा कि लाइन इतनी नीची है कि राहगीरों के संपर्क में आ सकती है, जिससे करंट लगने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दर्ज कराई है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है। विद्युत उपखंड अधिकारी जेपी राजपूत ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है और संबंधित कर्मचारियों को लाइन दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदर्शन के दौरान देवपाल, बंटी, हरपाल, कप्तान, दुर्गेश, रिंकू, मोहनलाल, वीरवती और हरप्यारी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *