एमडी बहुआयामी न्यूज़ संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूं

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम बांस बरौलिया में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भंडारे में मुख्य अतिथि के रूप में मृगांक जैन उर्फ टीटू जैन, कोतवाल मनोज कुमार एवं क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य उपस्थित रहे। आयोजक प्रिंस महेश माहेश्वरी ने सभी अतिथियों को पटका पहनाकर व प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान भोलेनाथ से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। आयोजन स्थल पर व्यवस्थाएं सुचारु रहीं और स्वयंसेवकों ने सेवा भाव से अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। इस अवसर पर मनोज जैन, विकास माहेश्वरी, प्रशांत जैन, अनूप जैन, प्रिंस माहेश्वरी, सुभाष माहेश्वरी, चंद्रसेन माहेश्वरी, सीताराम माहेश्वरी, तनिष्क माहेश्वरी एवं अर्पित माहेश्वरी का विशेष सहयोग रहा। इधर, रिसौली गांव के मजरा भिभौलिया में शिव मंदिर पर आयोजित की गई श्रीमद भागवत कथा के समापन पर आयोजकों ने भंडारे का आयोजन कराया। जिसमें आसपास के गांव के लोगों ने पंहुच कर प्रसाद को ग्रहण किया।

0 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *